फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। नीमका जेल में बंद 36 वर्षीय बंदी पवन की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे बंदी की हालत अचानक खराब हुई। जेल के चिकित्सक ने उसकी जांच की। इसके बाद उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मातम घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। परिवार ने मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेल अधीक्षक नरेश गोयल ने बताया कि पवन निवासी तिगांव 28 अप्रैल को नीमका जेल में बंद हुआ था। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जेल के चिकित्सक प्रदीप ने तत्काल उसकी जांच की। इसी दौरान पवन को हार्ट अ...