नीमका जेल में कैदी आपस में भिड़े, दो घायल
फरीदाबाद, मई 12 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद की नीमका स्थित जिला जेल में बंदियों के बीच आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। घटना 10 मई की शाम करीब 6:15 बजे की है। दो बंदियों को चोट लगने के कारण उन्हें बीके अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी बैरक नंबर-तीन में गिनती बंद करने के दौरान चार बंदियों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैरक नंबर-3 में मौजूद हवालाती बंदी सिद्धांत , पारस , ललित और मनीष आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान बंदी मनीष ने पारस के साथ मुक्के-लात से मारपीट की, वहीं ललित ने सिद्धांत पर नुकीली कील से हमला कर दिया।
जेल कर्मचारियों की हस्तक्षेप घटना के समय ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.