गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही के ग्राउंड पर बुधवार को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में नीना थापा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवरों में 167 रनों के स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स के बल्लेबाज मात्र 24 ओवर ही खेल सके और 117 रनों पर टीम ऑल आउट हो गई। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अनमोल सिंह और शिवम मिश्रा ने तीन-तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कप्तान अनमोल सिंह को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...