गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग 'बी' डिवीजन के मुकाबले में बुधवार को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने टाइम वॉच को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में टाइम वॉच की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में मात्र 61 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 8.1 ओवर में 62 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए नीना थापा के दुर्गेश कुमार पाण्डेय को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दुर्गेश ने 7 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी किफायती गेंदबाजी ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.