गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के लीग मुकाबले में शनिवार को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने स्टार इलेवन क्रिकेट एकेडमी बरहलगंज को 8 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज टिककर खेलने में नाकाम रहे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को केवल 67 रनों पर समेट दिया। दुर्गेश कुमार पांडे ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। 68 रनों के छोटे लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.