नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साल 2022 में आई फिल्म वध का सीक्वल है। वध 2 की रिलीज के बीच नीना गुप्ता ने सीक्वल्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों हिंदी सिनेमा में सीक्वल्स काम नहीं कर पाते। साथ ही, नीना गुप्ता ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि सीक्वल से फैंस की अपेक्षाएं बहुत होती हैं। वो वही चीज चाहते हैं, लेकिन डायरेक्टर अपने में कहानी का निष्कर्ष निकाल चुका होता है।बॉलीवुड में बढ़ रहा सीक्वल कल्चर टाइम्स नाउ से खास बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा कि बॉलीवुड में सीक्वल कल्चर बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक, फिल्ममेकर्स पहली फिल्म की सफलता को दूसरी फिल्म में नए एलिमेंट्स जोड़ने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड में बनी अधिकांश सीक्वल फ...