नीतू सिंह को मिला प्रेसिडेंट एडब्ल्यूडब्ल्यूए एक्सीलेंस अवार्ड
बरेली, अगस्त 25 -- अभिलेख कार्यालय के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश कुमार की पत्नी नीतू सिंह को वर्ष 2026 में उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट एडब्ल्यूडब्ल्यूए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्षेत्रीय अध्यक्षा, सूरीचा कमान थलसेना नारी कल्याण संस्था ने प्रदान किया। नीतू सिंह ने सैन्य परिवारों के कल्याण और उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। सम्मान मिलने पर अभिलेख कार्यालय और सैन्य परिवारों में हर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.