संभल, अप्रैल 13 -- जनपद संभल में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने उप जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नीतू रानी को एक बार फिर चन्दौसी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में भी इसी पद पर कार्य कर चुकी हैं। आशुतोष तिवारी को मुख्यालय संभल में डिप्टी कलेक्टर बनाते हुए न्यायिक एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विकास चंद्र को गुन्नौर का एसडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि अवनीश कुमार को मुख्यालय पर तैनाती के साथ चन्दौसी न्यायिक एसडीएम का दायित्व दिया गया है। डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.