पटना, नवम्बर 22 -- बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सेतु पर काफी हंगामा हुआ है। रविवार को वायरल इस वीडियों में नजर आ रहा है कि यहां उपद्रवियों ने नीतीश सेतु पर लगाए गए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर भी फाड़ दिए। हालांकि, यह वीडियो नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट तक नीतीश सेतु पर हंगामा होता रहा और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब पुलिस-प्रशासन को इसकी खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने इन उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। इस हंगामे का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों ने यहां बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी या...