पटना, जनवरी 31 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा है कि जो संत रविदास की वाणी में थी, वही आज नीतीश सरकार की पहचान है। उनके नेतृत्व में सरकार ने दलित समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान को केवल नारा नहीं बल्कि ठोस नीतियों और जमीनी कार्यों के माध्यम से साकार किया है। वर्षों तक हाशिये पर रखे गए दलित वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने की दिशा में बिहार ने एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है। सरकार का संकल्प है कि बिहार का दलित समाज विकास की मुख्यधारा का नेतृत्वकर्ता बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...