पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में विश्व स्काउट-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एंबसेडर दीपक बोहरा और विशिष्ट अतिथि मेजर जेनरल डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता के हाथों जाने-माने फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा और उनकी धर्मपत्नी नारी नीति फॉर्डेशन इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर शारदा चंद्रा को ब्रेस्ट कैंसर के अवेयरनेस प्रोजेक्ट्स के लिए लॉर्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस श्रीवी रामा सुब्रमण्यम मौजूद थे जो वर्तमान में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के अध्यक्ष हैं। नीतीश चंद्रा पहले भी अपने शोज और इवेंट्स के माध्यम से बिहार की पोजिटिव ब्रांडिंग और अपने डिजाइनर लेवल खादीओलोजी के तहत खादी, जु...