पटना, नवम्बर 12 -- जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की आंधी ने विरोधियों को ढेर कर दिया है। यह एक ऐसी लहर थी जो संभलने के पहले ही विरोधियों को बहा ले गई। हकीकत में यह चुनाव आंकड़ों का नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के नाम पर विश्वास का था। जहां बाकी दल जोड़-घटाव में उलझे रहे वहीं नीतीश कुमार ने जनसेवा का उच्च मानदंड स्थापित कर लोगों से पहले ही दिल का रिश्ता जोड़ लिया था। जिसका नतीजा हुआ कि जातीय गणित हार गयी और विकास के साथ जुड़ी लोगों की भावना जीत गई। लोगों ने जोड़ घटाव नहीं देखा, भरोसा देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...