दरभंगा, अप्रैल 11 -- दरभंगा। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने के बाद दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि इसके साथ ही बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि सबों को विश्वास है कि उनका यह लंबा अनुभव बिहार और देश की प्रगति में और अधिक सार्थक होगा। हालांकि उनके कार्यकाल के कमी हम सबों को हमेशा खलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर देश-विदेश में बिहार मॉडल की पहचान दिलाने वाले नीतीश कुमार ने अपने पूर्ण कार्यकाल में विकास की नजीर पेश की है। राज्यसभा सांसद ने रानीपुर में किया जनसंपर्कदरभंगा। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को 'गांव चलो अभियान' का आयोजन किया गया। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों ...