मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया कि जिस समीकरण को नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने मिलकर बनाया था, उसका जवाब प्रतिपक्ष खासकर राष्ट्रीय जनता दल के पास नहीं था। ये बातें डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ टीचर्स एवं साईं एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री नवल किशोर सिन्हा की 104वीं जयंती पर स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में गुरुवार को आयोजित व्यख्यान में वक्ताओं ने कहीं। बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम एवं उसके निहितार्थ विषय पर आयोजित चतुर्थ स्मृति व्याख्यान में मुख्य वक्ता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर्य प्रिय ने कहा कि कई नये मुद्दों मसलन बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा इत्यादि को चुनाव का विषय बनाने का प्रयास किया गया। प्रो. विकास...