पटना, अप्रैल 21 -- बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड का नए नेता के नाम का ऐलान हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है। वह नीतीश के गृह जिले नालंदा से आते हैं। नालंदा विधानसभा सीट से वह बीते 31 साल से लगातार विधायक हैं। उनकी गिनती नीतीश के सबसे विश्वसनीय नेताओं में होती है। दो दिन पहले ही सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। सोमवार को पटना में जदयू विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। उसमें विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। अब एक दिन बाद ही नीतीश ने श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी। सूत्रों के अनुसार बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में जेडीयू से डिप्टी सीएम बनने की रेस में श्रवण कुमार का...