पटना, दिसम्बर 5 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम, परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि 2005 को एनडीए सरकार के गठन के साथ ही बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले बीस वर्षों में दिन-रात मेहनत कर बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प न केवल निभाया, बल्कि जनता का भरोसा भी जीता। शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर स्कूल खोले गए और नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। बच्चों के लिए पोशाक, साइकिल और अन्य प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की गईं। वर्ष 2015 के सात निश्चय ने युवाओं, महिलाओं, बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता के क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए। वर्ष सात निश्चय-2 ने युवा शक्ति, महिला सशक्तीकरण, सिंचाई, शहरी-ग्रामीण स्वच्छता, बेहतर संपर्क और स्वास्थ्य सुवि...