नीतीश ने जनसुनवाई कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण
पटना, जून 9 -- पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री शीला मंडल से आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का भी जायजा लिया। वहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। यही नहीं उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके पहले नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने उनका नाम लेकर खूब नारे लगाए।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.