पटना, जून 27 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने शनिवार को पटना में जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीर आरसीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आरसीपी ने अपने पुराने नेता नीतीश की पार्टी से केंद्र सरकार का मंत्री बनने के बाद जेडीयू को काफी झटके दिए थे और बाद में बीजेपी में ही शामिल हो गए थे। आरसीपी सिंह से मिलने को नीतीश की माफी के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि आरसीपी सिंह फिर से जदयू में शामिल हो सकते हैं। ऐसा होता है तो जेडीयू में संजय झा और ललन सिंह की बनाई नई व्यवस्था में खलल पड़ सकती है। आरसीपी सिंह की वापसी होती है तो ये अपने आप में नीतीश के बदलते मन-...