नीतीश-निशांत सतर्क हो जाएं; दो आदमी जदयू को तोड़ना चाहते हैं, नीरज-अनंत विवाद पर बोले भाई वीरेंद्र
पटना, अक्टूबर 6 -- बिहार में 8 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव से पहले जनता दल (यूनाटेड) के दो बड़े नेताओं के बीच का तनाव सतह पर नजर आया। मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह और इस चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच खींचतान को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कह दिया है कि नीतीश कुमार और निशांत सतर्क रहें, क्योंकि दो लोग पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। हालांकि, भाई वीरेंद्र ने किसी का नाम नहीं लिया है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं। लेकिन पटकथा तो पहले ही लिखी जा चुकी है। 'जनता दल नीतीश' जो लोग कहते थे उसमें से एक आदमी इधर है और एक आदमी उधर है लेकिन दोनों लोगों का मुंह एक ही है। जनता दल (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.