हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 26 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में नीतीश कुमार या उनके बेटे निशांत मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं, तो वहां की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी। बिहार ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया है। अगर भाजपा का सीएम बनेगा तो बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पप्पू यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन और विश्राम घाट पर यमुना की पूजन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार की क्या मजबूरी हो गई, ये तो वही जानें, लेकिन बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अगर सीएम बनाना है तो नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बनाएं, या वे खुद बने रहें।'बोइएगा...