पटना, अप्रैल 10 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्यसभा में नीतीश कुमार के अनुभव और दूरदर्शिता से न केवल बिहार बल्कि समूचे देश को लाभ होगा। वे पहली बार संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके पूर्व वे लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2005 से बिहार की बागडोर संभालते हुए उन्होंने राज्य के विकास में जो अतुलनीय योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। बिहार को उस दौर से बाहर निकाला जब राज्य अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य की नियति और नीति दोनों को बदल दिया। नीतीश कुमार को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने चारों सदन का सदस्य बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.