पटना, मार्च 19 -- नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, तो उनके बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अटकलें चल रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा, यह खुद नीतीश कुमार ही तय करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि नीतीश के मन से जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्हें खुशी होगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। दावत से पहले मीडिया से बातचीत में जीतनराम मांझी ने बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर अपनी बात रखी। मांझी ने कहा, "नीतीश जो कहते हैं, वही करते आए हैं। मुझे भी उन्होंने ही सीएम बनाया। अब भी ज...