बक्सर, मार्च 5 -- बक्सर। नीतीश कुमार को राज्यसभा में भेंजें जाने पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह तो पूर्व नियोजित साजिश थी उस साज़िश के तहत भाजपा ने अपशी रणनीति करते हुए नीतीश कुमार को बिहार से हटाने का काम किया है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएन चौबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि सूबे कि जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन को वोट दिया था जो इस जनादेश को बीजेपी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा में भेज कर बहुत बड़ा अपमान किया है इसका तो जवाब जनता ही देगी। जब बिहार के दसवीं बार मुख्यमंत्री का शपथ लिए उसी समय से यह कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार को बीजेपी ज्यादा दिन मुख्यमंत्री के रूप में अब टिकने नहीं देगी। बीजेपी कि कोई यह नई नीति नहीं है वो जिस पार्टी के साथ रहती है उसे धोखा देने में महारत हासिल है।

हिंदी हि...