नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले वरिष्ठ नेता केसी त्यागी अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सियासत जरूर गरमा गई है। 'हम' के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व लोजपा (रामविलास) के नेता केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस समय इस मांग को लेकर राजनीतिक कयास भी काफी लगाए जा रहे हैं। जद(यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने त्यागी की मांग को निजी करार देते हुए कहा है कि यह पार्टी की विचारधारा के अनुरूप नहीं है। प्रसाद ने कहा है कि पार्टी के पूर्व सांसद ने हाल में कई ऐसे बयान दिए हैं, जो पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक रुख के अनुरूप नही...