जमुई, अप्रैल 2 -- बरहट । निज संवाददाता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश यादव ने बुधवार को बरहट स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से जनसंवाद करते हुए एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार एक नेक इंसान हैं और जमुई सहित बरहट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।पूर्व मंत्री ने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि एनडीए सरकार में प्रशासनिक लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण कमजोर पड़ता दिख रहा है।उन्होंने पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए पीएचईडी मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.