पटना, फरवरी 18 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने बुधवार को सोशल संवाद करते हुए कहा कि बिहार के गांव आज परिवर्तन की नई कहानी लिख रहे हैं। एक समय था जब गांवों को पिछड़ेपन, अंधेरे, कच्ची सड़कों, गंदगी और पलायन के प्रतीक के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज वही गांव विकास, स्वच्छता, रोशनी और आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन चुके हैं। यह बदलाव किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और सात निश्चय के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त प्रमाण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...