हमारे संवाददाता, अप्रैल 13 -- एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया है। तीनों पर फर्जी कागजात बनाकर जबरन जमीन कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। शुक्रवार को वारंट जारी होने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मीरगंज के तुलसिया गांव निवासी विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय तथा सिधवलिया थाने के हसनपुर गांव निवासी सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर दो टीमों का गठन कर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार वारंट जारी होने के बाद तीनों आरोपित भूमिगत हो गये हैं।एक अप्रैल को विधायक समेत तीन पर दर्ज हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.