मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी,निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक-चौराहों तक इस विषय पर शुक्रवार को चर्चाओं का दौर जारी है। जदयू नगर अध्यक्ष अभिनव कुमार उर्फ सन्नी कहा कि बिहार की राजनीति और विकास यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का योगदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना से बिहार को नई पहचान दी है। वहीं राजद के प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत ने कहा कि बिहार में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने राजनीतिक खेल खेला है, जो राज्य की 14 करोड़ जनता का अपमान है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत...