बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड में हर्ष का माहौल है। आमलोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि उन्होंने बिहार के विकास को गति दी है। इसी वजह से जनता बार-बार उन्हें मौका दे रही है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा, कौशल यादव, धनंजय पासवान आदि ने कहा कि उन्हें भी गांधी मैदान में इस समारोह का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने शांति व्यवस्था, सुरक्षा व पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को विकसित किया है। बधाई देने वालों में ईं. राजन, सतीश प्रसाद, राजेश चंद्रवंशी, मनोरमा देवी, मनोरंजन सिंह, मिथलेश प्रसाद, दिलीप कुमार टिंकू, योगेश चंद्रवंशी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.