नीतीश के भरोसे जदयू की पॉलिटिक्स, सभी MLA-MLC को मिला खास टास्क; निशांत ने मीटिंग में क्या कहा?
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि हमारी सबसे बड़़ी पूंजी हमारे नेता नीतीश कुमार का 20 वर्षों का काम है। उनके काम से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हमें नीतीश मॉडल, उनकी विकास की राजनीति को लेकर आगे बढ़ना है। वे शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें पार्टी के विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। इसके पहले पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संजय झा ने कहा कि बहुत साथी पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। विधायी जिम्मेदारियों को ढंग से निभाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से दिल्ली से विशेषज्ञों की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.