पटना, सितम्बर 23 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नीतीश के बेटे निशांत को अगले महीने यूपी में जेडीयू का चुनावी शंखनाद करेंगे। आगामी 25 अक्टूबर को बाबा विश्वनाथ की धरती बनारस में उनका कार्यक्रम होगा। इसमें पार्टी के प्रदेश भर के नेता और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। जेडीयू यूपी की 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू ने अकेले यूपी की 27 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, मगर सभी पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। जेडीयू से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश जाएंगे। वह बनारस में होने वाले कार्यक्रम से यूपी चुनाव का शंख...