पटना, मार्च 7 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में नया सीएम बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पार्टी के अंदर संभावित चेहरे की तलाश भी शुरू हो गई है। इस बीच, भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार की कमान सौंपने की मांग होने लगी है। लोजपा-आर के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने शनिवार को चिराग को बिहार का सीएम बनाने की मांग की। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में लौटने से पूरे देश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। साथ ही बिहार में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में चिराग पासवान जैसे युवा नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए। इससे पहले, लोजपा-आर के...