मधेपुरा, मार्च 11 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों काे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की बरसात की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के पहले बिहार का बजट महज 6 हजार करोड़ रुपये का था। अब बिहार का बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं का आरक्षण नीतीश कुमार की सरकार में ही मिला। उन्होेंने अपने खास अंदाज में अपना संबोधन शुरू किया। जय श्रीराम के नारे उद्घोषण करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैया हो गया है। अब...