पटना, मई 10 -- बिहार के पटना जिले में स्थित बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चाओं से सियासत गर्मा गई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी लालू एवं तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि सम्राट सरकार बख्तियारपुर का नाम बदलने की तैयारी में है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से जुड़ी निशानियों को चुन-चुनकर मिटाया जा रहा है। बता दें कि बख्तियारपुर पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जन्म स्थान है और इस जगह से उनका गहरा जुड़ाव है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को कहा, "भाजपा के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सत्ता की कुर्सी हथियाते ही अपना संकल्प पूरा करना शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार जी को सत्ता से बेदखल करने के बाद अब बिहार से उनकी हर निशानी को चुन-चुनकर मिटाया जा रहा है। सीतामढ़ी राजकीय मेड...