बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरीय भाजपा नेता उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल व राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने रविवार को बयान जारी किया। कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अमलीजामा पहना रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, औद्योगिक निवेश समेत अन्य क्षेत्रों में तेज गति से कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...