पटना, नवम्बर 7 -- सुशासन बाबू नाम से मशहूर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में आपराधिक छवि वाले बाहुबली नेताओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन बाढ़ के दबंग और मोकामा से 6 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके विधायक अनंत सिंह उन सबमें खास हैं। समर्थकों के बीच 'छोटे सरकार' नाम से चर्चित अनंत के बड़े भाई दिलीप सिंह को यही लोग 'बड़े सरकार' कहते थे। निधन से पहले दिलीप सिंह 2 बार विधायक बने और मंत्री तक रहे। पत्नी नीलम देवी भी एक बार एमएलए बन गईं। अनंत सिंह की राजनीति का ज्यादातर हिस्सा नीतीश और जेडीयू के साथ बीता है, लेकिन यह कहानी रोचक है कि बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह कैसे नीतीश कुमार के इतने करीब आ गए। अनंत सिंह ने खुद ही खुलासा कर दिया है कि वो पहली बार नीतीश से कब, कहां, कैसे और किस कारण से मिले और कैसे पहली ...