पटना, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलने सात सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं की इस दौरान बिहार में चल रहे विकास कार्यों पर बातें हुईं। इसके साथ ही राजनीतिक हालातों पर भी दोनों नेताओं ने बात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मालूम हो कि नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से पटना लौटे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...