छपरा, जून 4 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पटना स्थित देशरत्न मार्ग पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सारण जिले में संगठन की स्थिति, पार्टी के विस्तार तथा क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान डॉ. राठौड़ ने जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया। नीतीश कुमार ने उन्हें जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- जदयू संगठन मजबूती को लेकर पूर्व सीएम से चर्चा मुलाकात के बाद डॉ. विशाल सिंह राठौड़ ने कहा कि नेता के आशीर्वाद और मार्...