रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल (यू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास पटना में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश जदयू के सांगठनिक चुनाव की रिपोर्ट दी। खीरू महतो को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी। इस दौरान उपस्थित जदयू नेता ने नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। इससे पहले निशांत कुमार को जदयू में शामिल होने पर झारखंड प्रदेश जदयू नेताओं ने बधाई दी है। प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा उनका युवा नेतृत्व पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जदयू नेता आफताब जमील, श्रवण कुमार, सागर कुमार, भगवान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, पिंटू सिंह सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.