औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- गोह प्रखंड मुख्यालय निवासी एवं जेपी सेनानी अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार की बागडोर नहीं छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्य के विकास के शिल्पकार हैं और उनके नेतृत्व में ही बिहार विकास की पटरी पर आगे बढ़ा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो राज्य में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...