पटना, मार्च 6 -- बिहार की राजनीति में होली के बाद नया रंग चढ़ रहा है। दो दशक से राज्य सरकार चला रहे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री आ रहा है। होली के मौसम में सरप्राइज दे चुके नीतीश ने अब शुक्रवार की शाम 5 बजे सीएम आवास पर अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और सारे बड़े नेताओं की बैठक बुला ली है। शांतिपूर्वक सत्ता परिवर्तन और भाजपा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अगली सरकार का रोडमैप बन चुका है, ऐसे में इस बैठक में कोई बड़ी बात या चौंकाने वाली चीज होने की संभावना नहीं है। नीतीश के बाद पार्टी के विधायक दल का नेता कौन होगा, ये एक मसला है, जिसका फैसला नीतीश और उनकी पार्टी को आज नहीं तो कल ले...