पटना, मार्च 30 -- बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था। बता दें कि नीतीश कुमार साल 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। लगातार चौथी बार वह सात मई, 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे, जिसका कार्यकाल छह मई 2030 को पूरा होना था। इसी बीच मुख्यमंत्री 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने ...