पटना, अप्रैल 5 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद राज्य को जंगलराज से मुक्त कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की स्थापना की। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जो बिहार कभी बदहाल और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के कारण देश-दुनिया में बदनाम था, उसको नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों से सुशासन के मॉडल के रूप में स्थापित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य में मात्र 817 पुलिस थाने थे, जिनकी स्थिति जर्जर थी। आज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थानों की संख्या बढ़कर 1380 से अधिक हो चुकी है। पुलिस वाहनों की संख्या चार हजार से बढ़कर 12 हजार हो गई है। वहीं, 2005 में पुलिस बल की संख्या 42 हजार थी, जो आज बढ़कर एक लाख 40 हजार है। नीतीश कुमार द्वारा प्रारंभ की गई 'डायल...