मुंगेर, अक्टूबर 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। 'जीविका के 20 वर्ष बेमिसाल' अभियान के तहत जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पूनम पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद सह जदयू नेत्री कहकशां परवीन एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति शामिल हुईं। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह, मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने जीविका योजना के माध्यम से अपने जीवन में आए ऐतिहासिक बदलाव की कहानी साझा की। दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल से वे स्वावलंबी बनी हैं, उनका आत्मसम्मान बढ़ा है और समाज में महिलाओं को देखने का नजरिया ...