बिहारशरीफ, मार्च 21 -- मंत्री व सांसद ने नूरसराय में छठ घाट का किया उद्घाटन नूरसराय, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने शनिवार को मेयार पंचायत के लोहड़ी-ककड़िया गांव में छह लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांवों को शहरों से भी अधिक सुंदर बना दिया है। गांवों में भी अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलने लगी है। मंत्री ने कहा कि गांवों में बिजली, पानी व सड़क की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। बिहार के लाखों युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी मिल रही है। करोड़ जीविका दीदियों को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये दिये गये। सांसद ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। आज गरीब किसानों के बच्चे भी स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे हैं। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष नरे...