पटना, अप्रैल 23 -- बिहार में इस साल(2026) की होली रंगों की बरसात के साथ सियासी बदलाव की बयार लेकर आई। होली के दौरान ही नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने और बिहार सीएम की पद छोड़ने की खबर आई। 16 मार्च को हुए चुनाव में नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और 15 अप्रैल को फाइनली 20 साल पुराने नीतीश युग का दी एंड हो गया। एक सवाल सबके जहन में उठा और अभी भी कौंध रहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार की सीएम की कुर्सी क्यों छोड़ी और अपने दल के किसी वरीय साथी को कमान देने के बदले बीजेपी के सम्राट चौधरी के हाथ में क्यों थमा दिया? सीनियर जेडीयू लीडर और प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने इस प्रश्न का जवाब दिया है। गुरुवार को जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया गया जिसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि होली के बाद बिहार के स...