पटना, अप्रैल 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद छोड़ने से पहले स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम आदेश निकलवाया है। राज्य में सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इसका संकल्प रूपी आदेश जारी कर दिया। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर अब पैसा लेकर निजी तौर पर इलाज नहीं कर पाएंगे। इस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सरकारी डॉक्टर को निजी प्रैक्टिस से रोकने के लिए सरकार अलग से भत्ता भी देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-3 संकल्प के तहत यह फैसला लिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग औ इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईएमएस) चिकिस्ता सेवा संवर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.