पटना, मई 18 -- पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान पर सियासी बवाल जारी है। आनंद मोहन ने हाल ही में जनताा दल (यूनाइटेड) को लेकर बड़ी बात कह दी है। दिलचस्प बात यह है कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जनता दल (यू) से सांसद औऱ बेटे चेतन आनंद जेडीयू से विधायक हैं। नन्द मोहन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है। नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। लेकिन अब इसपर जदयू की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। जदयू के प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं, उनके परिवार हैं लेकिन आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने खुद कहा कि मैं जदयू में नहीं हूं। लेकिन यदि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज शायद जेल से बाहर भी नहीं आते। आज जदयू को कमजोर करने की जो भी साजिश ह...