नई दिल्ली, मार्च 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। नीतीश के अलावा किसी और का नामांकन न आने के बाद पार्टी के संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े ने नीतीश कुमार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। हेगड़े ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को उनके चुनाव का प्रमाणपत्र सौंपा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नीतीश के खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। चूंकि, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा में भाग ले रहे हैं, इसलिए उनकी जगह अन्य नेताओं ने निर्वाचन प्रमाणपत्र लिया। नीतीश कुमार हाल में राज्यसभा के लिए भी न...