पटना, मई 17 -- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'समृद्ध बिहार' कलाकृति रविवार को जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने भेंट की। यह कलाकृति बिहार के विकास, समृद्धि एवं सकारात्मक परिवर्तन की भावना को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करती है। नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जो क्लाइमेट लीडर एवं ग्लोबल थिंकर सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हैं, को यह विशेष कलाकृति सप्रेम भेंट की गई है। नीतीश कुमार के आवास सात सर्कुलर रोड पर इस दौरान विधान परिषद में उपनेता ललन सर्राफ और सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी के अलावा हरेंद्र सिंह उपस्थिति थे। मालूम हो कि इस विशेष कलाकृति को प्रवीण कुमार 'घन्टु' और मंजूर आलम 'बुलेट' ने रचनात्मक रूप दिया है। दोनों ने 'समृद्ध बिहार' की अवधारणा को कलात्मक रूप में प्रस्तुत कर बिहार...